चटपटी पापड़ की सब्जी (how to make chatpati papad sabji recipe in hindi)

चटपटी पापड़  की सब्जी (how to make chatpati papad sabji recipe in hindi)
चटपटी पापड़  सब्जी का टेस्ट अन्य सब्जियों के टेस्ट से बेहद सवादिस्ट होता है । अगर आपके घर पर कोई अन्य सब्जी मौजूद नहीं हो तो पापड़  की सब्जी कम समय में  आसानी से बनाई जा सकती है। आज चटपटी पापड़  सब्जी बनाई जाये। 


कितने- 4 -5 लोगों के लिये
 तैयारी में समय- 15 -20 मिनट 
पकाने में समय- 10-15  मिनट

 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for chatpati papad sabji  recipe

  1. 3 -लाल मिर्च
  2.  1 -चम्‍मच धनिया पावडर 
  3. 1- चम्‍मच  बेसन 
  4. 1 -चम्‍मच गरम मसाला 
  5.  4- चम्‍मच तेल
  6.  3 - पापड़, बडे़ साइज के
  7.  ¼ -चम्‍मच हल्‍दी पावडर
  8.  1/2 - स्पून  हींग
  9.  ¼ -चम्‍मच जीरा साबुत
  10.  1 कप खट्टी दही 
  11.  8 -10 धनिया पत्ति (सजाने लिए)
  12. ½ चम्‍मच लाल मिर्च पावडर



विधि - how to make  chatpati papad sabji recipe 


  • सबसे पहले पापड़ को तोड़ कर  के मध्‍यम साइज में  कर कटोरे में रख लीजिये। 
  •  आप चाहें तो पापड़ को कढ़ाई में तल भी सकते हैं। 
  •  फिर एक दूसरा कटोरा लें और उसमें दही, बेसन, और 1 कप पानी डाल कर अच्‍छी तरह से फेटें।
  •   एक पैन लें, उसमें पानी गरम करें।
  •  फिर उसमें पापड़ और बूंदी डाल कर 2-3 मिनट के बाद छान कर किनारे रख दें।
  •   एक दूसरा पैन लें, उसमें तेल गरम करें। 
  • फिर उसमें जीरा डालें।
  •   फिर हींग और साबुत लाल मिर्च को तोड़ कर डालें।  
  • इसके बाद लाल मिर्च पावडर और दही वाला घोल डाल कर चलाएं। 
  •  जब यह ग्रेवी उबलने लगे तब उसमें पापड़  मिक्स कर दे। 
     
  • फिर २-३ मिनट तक पकने दे। 
       
  • आखिर में इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम  पापड़ सब्जी तैयार है ।


  •  

टेस्‍टी टेस्‍टी चीकू शेक (how to make testi chikoo milkshake recipe in hindi)

टेस्‍टी टेस्‍टी चीकू शेक (how to make testi chikoo milkshake recipe in hindi)

 आप फल को किसी भी रुप में खाएंगे तो यह आपको फायदा जरूर पहुंचाएगा। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जो केवल कुछ ही फलों के दीवाने होते हैं और बाकी के फलों को देखना भी पसंद नहीं करते। पर अगर बात करें चीकू के फल की तो यह खाने में बड़ा ही स्‍वादिष्‍ट और पौषण से भरा होता है। भले ही आपको चीकू खाना पसंद हो या यहीं लेकिन एक बार इस फल का मिल्‍कशेक बना कर जरुर पीजियेगा। चीकू शेक पीते ही आप इस फल के दीवाने हो जाएंगे, यकीन नहीं आता तो अभी बनाइये.


आवश्यक सामग्री - Ingredients for chikoo milkshake recipe

  • चीकू - 6 
  • 1 कप क्रीम 
  • दूध - 3  ग्लास 
  • चीनी - 8 स्पून 
  • बर्फ के टुकड़े - 6 -7 

  • विधि - how to make chikoo milkshake 

  • सबसे पहले चीकू को  छील कर   छोटे टुकड़ो में काट लें 
  • उसके बाद बीजों को बाहर निकाल लें
  • अब एक मिक्‍सर में दूध, चीनी और चीकू को फेंट लें.
  • उसके बाद मिक्सर में क्रीम डाल कर फिर  ाची तरह फेट ले। 
  • ऐसा करने से शेक अच्‍छी तरह से मिक्‍स हो जाएगा और क्रीमी भी। 
  • उसके बाद एक गिलास ले उसमे चीकू शेक डाले। 
बाद में उसमे बर्फ स्लाइस डाले।  

ठंडा ठंडा चीकू मिल्क शेक तैयार है पीजिए और पिलाइए।
 


तरबूज का शरबत (how to make Watermelon Juice Recipe in hindi)

तरबूज का शरबत (how to make Watermelon Juice Recipe)


 तरबूज  सरबत बनाना बहुत ही आसान है  तरबूज  सरबत को गर्मियों के मौसम में नहीं पिया तो क्या पिया।  तरबूज  सरबत  पीकर गर्मी से रहत तो मिलती ही ह साथ साथ  तरबूज  सरबत पिने में भी बेहद सवादिस्ट लगता है आप चाहे तो  तरबूज  के स्लाइस करके भी खा सकते है इसे जब भी आपका मन हो तभी बनाया जा सकता   है  मुंबई में  तरबूज  सरबत  बहुत पसंद किया किया जाता है चलो आज तरबूज का सरबत बनाया जाये। 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Juice

 

  • तरबूज - 2.
  • नमक - 1 स्पून 
  • बर्फ के टुकड़े -6 -7 
  • कालीमिर्च - 1 /2 स्पून 

विधि - How to make Watermelon Juice

तरबूज को धोइये, काटिये, मोटा हरा भाग छील कर निकाल दीजिये, लाल वाले भाग के छोटे - छोटे टुकड़े कर लीजिए उसके बाद इसे  मिक्सर में डालिए। 
मिक्सर में तरबूज के टुकड़े डालकर उसे  मिक्स पीस लीजिए   थोड़ी ही देर में  गूदा और रस एकदम घुल जायेगा.  अब इस रस को चलनी में छान लीजिये
जूस में स्वाद बड़ाने के लिये  नमक व कालीमिर्च  डालिए   इसके ठंडा  करने  लिए  इसमें बर्फ के टुकड़े डालिए   आप चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1- 2 पोदीना पत्तियां भी सजा सकते हैं और इसे अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अधिक मीठा भी कर सकते है   लेकिन मुझे तो कम  चीनी का ही पसंद है 
ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत तैयार है और पीजिये और पिलाइए।

Contact us

Name

Email *

Message *