मंगोड़ी कढी़ - how to make mangodi kadhi / pakoda kadhi/ tamatar kadhi recipe in hindi

मंगोड़ी  कढी़ - (how to make mangodi  kadhi recipe in hindi)

मंगोड़ी  कढी़ चपाती, पराठे , पूरी किसी के साथ भी खाई जा सकती है। मंगोड़ी  कढी़ को सभी बेहद पसंद करते है खास तोर पर जो लोग सहरो में रहते उन्हें मंगोड़ी  कढी़ बेहद पसंद होती है चलो फ्रेंड्स आज मंगोड़ी  कढी़ बनाई जाये। 



आवश्यक सामग्री - Ingredients for mangodi kadhi recipe

  • दही - 500 ग्राम 
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी  हुई 
  • बेसन -  २ स्पुन 
  • घी  - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 6 -7 
  • हींग - 1 स्पून 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  •  मंगोड़ी - 1 /2  कटोरी 
 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक - ½ छोटी चम्मच (पेस्ट)
  • नमक -   स्वादानुसार

विधि - How to make  mangodi  Kadi

  • सबसे पहले बर्तन में दही डाले। 
  • उसके बाद दही में नमक,लालमिर्च,धनिया पाउडर,हल्दी  डालकर रई की सहायता से ाची तरह फेट ले। 
  • उसके बाद गैस ऑन कीजिये। 
  • गैस ऑन करने के बाद कड़ाई में घी  डालिए  जब घी गरम हो  जाये तो उसमे जीरा व् करीपत्ता  डालिए.  
  • इसके बाद इसमें हींग डालिए। 
  • हींग डालने के बाद  इसमें मंगोड़ी डालिए मंगोड़ी को तब तक सेकिये जब तक वह हलकी ब्राउन न हो जाये. इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट ,हरी मिर्च  डालिए। 
  • इसके बाद पेस्ट को मध्यम आंच पर थोड़ी देर और सेकिये। 
  • अब इसमें दही का तैयार किया हुआ घोल डालिए। 
  • अब गैस फुल कर दीजिये जब कढ़ी में उबाल  आ जाये तब गैस कम  कर दीजिये .
  • ३-४ मिनट के बाद गैस बंद कर दीजिये। 
  • गरमा गरम मंगोड़ी कढ़ी तैयार है इसे अलग किसी बर्तन में निकाल  लीजिए।  
  • निकालने  के बाद इस पर हरा धनिया  डालिए। 
सलाह -------मंगोड़ी को आप चाहे तो जिस साइज में वह ह उस साइज में भी सेक सकते है 
                       या फिर उसके छोटे छोटे टुकड़े भी कर सकते  है। 
                  दही का घोल न तो जयादा पतला न ही जयादा गाड़ा होना   चाहिए। 

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »

Contact us

Name

Email *

Message *