Showing posts with label SABJI. Show all posts
Showing posts with label SABJI. Show all posts

कुरकुरी भिंडी (how to make kurkuri bhindi in hindi)

 कुरकुरी भिंडी (how to make kurkuri bhindi)

·é¤ÚU·é¤ÚUè çÖ‡ÇUè ¹æÙð ×ð ÕðãUÎ SßæçÎcÅU Ü»Ìè ãñUЧâð Õ“æð ÕéÁé»ü सभी  ÕãéUÌ Ââ‹Î ·¤ÚUÌð ãñUÐ¿Üæð ¥æÁ  ·é¤ÚU·é¤ÚUè çÖ‡ÇUè ¹æ§ü ÁæØðÐ

आवश्यक सामग्री - Ingredients for kurkuri  Bhindi

  • भिन्डी - 250 ग्राम
  • तेल - 2 -3 टेबिल स्पून
  • हींगा - 1 पिन्च
  • जीरा - आधी छोटी चम्मच
  • हल्दी - एक चौथाई चमच्च 
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - १/2 स्पून 
  • हरी मिर्च —2  लम्बी कटी हुई 
  • हरा धनियाँ — एक टेबिल स्पून बारीक कटा हुआ
  • बेसन -३ स्पून 
  • नमक —  १ स्पून 


विधि - How to make kurkuri  Bhindi 

 भिन्डी  लीजिये, सबसे पहले भिन्डियों को अच्छी तरह धोइये, पानी हटा दीजिये, धुली हुई भिन्डियों के ऊपर के तरफ के डन्ठल काटिये और नीचे की तरफ के पतले भाग को भी काट दीजिये,  भिन्डी को लम्बाई से काटते हुये 2 भागों में काट लीजिये, अगर भिन्डी अधिक लम्बी हैं तो इनको बीच से काट कर छोटे टुकड़े किये जा सकते हैं, सारी भिन्डी काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा ब्राउन होने के बाद( गैस धीमी रखें ), हल्दी , सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और हरी मिर्च,बेसन  डालिये,  इस मसाले में भिन्डी डाल कर मिला दीजिये, भिन्डी में लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला  और नमक डाल कर मिलाइये.  गैस तेज कर लीजिये, चमचे से 2-3 मिनिट चलाते हुये भिन्डी को भूनिये.
भिन्डी को 2 मिनिट के लिये ढक कर पकायें.  ढक्कन को खोल दें और एक एक मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें 5 - 6 मिनिट मे भिन्डी बन कर तैयार हो जायेंगी.
भिन्डी की सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. कुरकुरी भिन्डी की सब्जी चपाती के साथ खुद खाइये और दूसरों को खिलाइये। 

आलू की सब्जी (how to make aalu sabji in cooker in hindi)

आलू  की सब्जी (how to make aalu sabji in cooker)

यदि कभी घर में कोई खास सब्जी ना हो तो आप आलू की सब्जी कुकर में आसानी से  बना सकते हैं। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे चपाती,पराठे किसी के सारग भी खाया जा सकता है।  तो चलिये आज आलू  की सब्जी बनाई जाए। 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Sabzi

  • आलू - 300 ग्राम
  • टमाटर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 कदूकस की हुई 
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - १/2 स्पून 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां -  (बारीक कटा हुआ )
  • खटाई -1 स्पून 
  • दही - 2 स्पून 

  • विधि - How to make Aloo sabzi in cooker 

  • आलू को धोकर छोटे  छोटे टुकड़ो में काट  लीजिए।   उसके बाद टमाटर,हरिमिर्च धनिया को बारीक काट  लीजिए। 
    कुकर  में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर, डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये).  मसाले में टमाटर,हरीमिर्च डालकर 2 मिनट तक चलाइए। 
    आलू  इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.  एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).
    उसके बाद कुकर को ढकन  लगाकर बंद कर दीजिये .  धयान रहे गैस मीडियम आंच पर हो  . जब कुकर की 2  सिटी  आ जाये तो गैस बंद कर  दीजिये  उसके बाद सब्जी में गरम मसाला और हरा धनिया ,दही डाल कर मिला दीजिये.. 

  • गरमा गरम आलू की सब्जी तैयार है।      
  • आलू की सब्जी में दही डालने से आलू की सब्जी का टेस्ट और कलर अच्छा आता है। 

Contact us

Name

Email *

Message *